{"_id":"696393f76db481af58031922","slug":"anganwadi-and-asha-workers-were-given-training-in-eye-examination-tehri-news-c-50-1-nth1001-116743-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आंगनबाड़ी और आशाओं को दिया नेत्र जांच का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आंगनबाड़ी और आशाओं को दिया नेत्र जांच का प्रशिक्षण
Sun, 11 Jan 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 11 Jan 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। निर्मल अस्पताल ऋषिकेश के डॉक्टरों ने चंबा में शिविर लगाकर चंबा ब्लॉक की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं नेत्र जांच का प्रशिक्षण दिया। निर्मल अस्पताल के मुख्य प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों से सीधे जुड़े होते हैं, वह लोगों की आंखों की जांच कर बीमारियों की पहचान कर लोगों को आंखों की देखभाल के लिए जागरूक कर सकती हैं।
आंख विशेषज्ञ डॉक्टर शशि शेखर सिंह ने कहा कि समय पर आंखों की जांच करने से उनकी रोशनी बचाई जा सकती है। उन्होंने शिविर में कार्यकर्ताओं को भेंगापन, मोतियाबिंद, आंख लाल होना, कम उम्र में चश्मा लगने आदि लक्षणों की जानकारी दी। पूर्व विधायक डॉ़ धन सिंह नेगी ने अस्पताल की ओर से कार्यकर्ताओं को आंखों की जांच किट भेंट की। इस मौके पर मुकेश ध्यानी, संजय, पीतांबर बगियाल, आरती नेगी आदि मौजूद थे। संवाद