फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anand became the block president of State Primary Teachers Association

Tehri News: स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाॅक अध्यक्ष बने आनंद

Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Anand became the block president of State Primary Teachers Association
नैनबाग (टिहरी)। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आनंद सिंह कैंतुरा जौनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सभी स्कूलों में मानकों के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नैनबाग में सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर काॅलेज नैनबाग के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने जौनपुर की प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की पहली प्राथमिकता शिक्षण कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन में जो भी पदाधिकारी चुनकर आए हैं वे निश्चित ही शिक्षक हितों के लिए कार्य करेंगे। निर्वाचन अधिकारी त्रिवेंद्र तीर्थराज सिंह राणा ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन में एसोसिएशन के 19 पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जबकि अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव हुआ। कार्यकारिणी में आनंद सिंह कैंतुरा अध्यक्ष, खेमचंद मंत्री और सुरदेव पंवार कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर विजेंद्र पंवार, दिनेश कैंतुरा, चंद्रवीर सिंह नेगी, दिनेश शर्मा, महताब अली, सीमा रावत, जगपाल कटारिया, अजय चमोली, संदीप कुमार और सरदार सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed