फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   An activist's health deteriorated on Khait Mountain.

Tehri News: खैट पर्वत पर एक आंदोलनकारी की तबीयत बिगड़ी

Mon, 22 Jun 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 22 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
An activist's health deteriorated on Khait Mountain.
प्रशासन अस्पताल ले गया, मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग पर अड़े आंदोलनकारी
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों की लंबित मांगों को लेकर खैट पर्वत पर चल रही भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। एक आंदोलनकारी का स्वास्थ्य खराब होने पर प्रशासन और डॉक्टरों की टीम उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लेकर गई।
टिहरी गढ़वाल जन अधिकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी टिहरी बांध की रॉयल्टी का लाभ बांध प्रभावित क्षेत्रों को देने, प्रभावित परिवारों को निशुल्क बिजली-पानी उपलब्ध कराने और अन्य मांगों के समर्थन में पिछले पांच दिनों से खैट पर्वत पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। सोमवार को घनसाली तहसीलदार हरीश चंद्र जोशी अनशनकारियों से वार्ता के लिए खैट पर्वत पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों से भूख हड़ताल समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबित मांगों के संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता कराई जाए। समस्या समाधान के लिए शासन स्तर पर समिति का गठन किया जाना चाहिए जिसमें आंदोलनरत लोगों और बांध प्रभावितों को शामिल किया जाना चाहिए। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि उक्त मांगों के संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश नौटियाल ने भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। भूख हड़ताल पर सागर भंडारी, गोपीनाथ सिंह रावत, देवांक चमोली, अजय पंवार डटे रहे। भूख हड़ताल पर बैठे सागर भंडारी ने बताया कि देवांक चमोली के सीने में दर्द की शिकायत पर प्रशासन की टीम उसे उपचार के लिए अपने साथ लेकर गई है। थात की प्रधान प्रियंका देवी, आशीष पंवार, पुष्पा देवी, गौतम डंगवाल ने खैट पर्वत पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed