फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   uttarakhand news: American doctor married with tehri Youth with indian rituals

Uttarakhand: अमेरिकन डॉक्टर को भाई भारतीय संस्कृति, टिहरी के युवक को किया पसंद, हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

Tue, 22 Nov 2022 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

ग्राम आराकोट निवासी दूल्हे के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा विकास पिछले छह साल से अमेरिका में एक होटल में नौकरी करता है। इस दौरान पांच साल पहले कनाडा से मेडिकल की पढ़ाई करने अमेरिका गई फ्रेंचस्का से उसकी मुलाकात हुई।

विज्ञापन
uttarakhand news: American doctor married with tehri Youth with indian rituals
अमेरिकी डॉक्टर ने टिहरी के युवक से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की एक डॉक्टर को भारतीय संस्कृति इतनी पसंद आई कि उसने यहीं के युवक को जीवनसाथी बनाने का मन बना लिया। डॉक्टर की पांच साल पूर्व आराकोट के युवक से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी का मन बनाकर परिजनों को इसके बारे में बताया। दोनों के परिजनों ने भी रिश्ते के लिए हामी भरी और हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी हो गई।

विज्ञापन


ग्राम आराकोट निवासी दूल्हे के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा विकास पिछले छह साल से अमेरिका में एक होटल में नौकरी करता है। इस दौरान पांच साल पहले कनाडा से मेडिकल की पढ़ाई करने अमेरिका गई फ्रेंचस्का से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


Rajaji Tiger Reserve: प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजमस्ती पर अब चालान, वाहनों के साथ घुस गए थे हरियाणा के पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कोर्स पूरा करने के बाद फ्रेंचस्का को जॉब मिल गई। अलेल सिंह ने बताया कि बेटे ने अमेरिकी डॉक्टर से शादी करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिवार वालों ने हाम भर दी। फ्रेंचस्का को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतनी पसंद थी कि उसने भारत आकर यहां आराकोट में भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी रचाई।

उन्होंने बताया कि फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ 14 नवंबर को आराकोट गांव पहुंची थीं। शादी के कार्ड छपवाने के बाद दोनों 16 नवंबर को विवाह के बंधन में बंध गए। उन्होंने बताया कि विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपती व विदेशी मेहमान अमेरिका लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed