{"_id":"69468f795699f6295d0598f4","slug":"alok-mr-and-anushka-miss-karmel-were-selected-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116372-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आलोक मिस्टर और अनुष्का मिस कर्मेल चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आलोक मिस्टर और अनुष्का मिस कर्मेल चुनी गई
Sat, 20 Dec 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 20 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कार्मल विद्यालय चंबा का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, समूह गान, देशभक्ति गीतों और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। समापन पर 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई दी गई। इसमें आलोक उनियाल मिस्टर और अनुष्का मिस कर्मेल चुनी गई।
मुख्य अतिथि सेंट जॉन सोसायटी बिजनौर के अध्यक्ष डेबिस ने कहा कि कामयाबी पाने लिए निरंतर अभ्यास करने की जरूरत होती है। सफलता पाने का कोई शॉर्टकट विकल्प नहीं होता है। जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वयं को कठिन परिश्रम में तपाना पड़ता है। विद्यालय प्रशासन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर बीनू, प्रदीप कोठियाल, राकेश कंडीर, सुमन उनियाल, मंजू नेगी आदि उपस्थित रहे।