फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   All weather road cutting work stopped

ऑल वेदर रोड कटिंग का काम रोका

Thu, 20 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
All weather road cutting work stopped
चंबा-उत्तरकाशी राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड कटिंग के कारण धारकोट गांव के जमडोर तोक में दो परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए। इस पर पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने रोड कटिंग का काम ठप करा दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रभावित परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बाद ही काम शुरू करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चंबा के निकट धारकोट गांव में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कटिंग के कारण गांव के जमडोर तोक में दो ग्रामीणों के आंगन में दरारें आ गईं। गांव की प्रधान निवेदिता परमार ने बताया कि आंगन में दरारें आने से मकानों को खतरा हो गया है। बारिश होने पर मकान कभी भी ढह सकते हैं। खतरे को देखते हुए रोड कटिंग का काम बंद करा दिया है। प्रधान ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक रोड कटिंग का काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed