{"_id":"57acb6ec4f1c1b7102ee5250","slug":"alcohol-not-be-served-at-wedding-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह पार्टी में नहीं परोसी जाएगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह पार्टी में नहीं परोसी जाएगी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड जन विकास परिषद ने नैलचामी पट्टी के गौरिया और मुयालगांव में बैठक कर विवाह पार्टी में शराब बंदी पर चर्चा की। ग्रामीणों ने एक स्वर में ऐसे मौकों पर शराब बंदी का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांवों में शराब का प्रचलन बढ़ने से सौहार्दपूर्ण वातावरण दूषित होने के साथ ही युवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
बैठक में जन विकास परिषद के संयोजक चंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन ग्रामीण क्षेत्रों शराब पर पाबंदी लगाने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने, पलायन, रोजगार, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण की मांग करता आ रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब का प्रचलन बढ़ने से युवा वर्ग नशे के आदी हो रहे हैं। समस्या बढ़ते देख ग्रामीणों ने गांव में होने वाले सामाजिक कार्यों में शराबबंदी का संकल्प लिया। बैठक में केशर सिंह रावत, सोहन सिंह, सरोप सिंह, रुकम सिंह, भीम सिंह ,विजेंद्र सिंह, सुंदरी देवी, प्रीति देवी, नारायणी देवी, सुबोधनी, बुगनी देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन