फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Air Vice Marshal Rana becomes Director General in Air Force

एयर वाइस मार्शल राणा बने वायुसेना में महानिदेशक

Tue, 07 Jan 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Air Vice Marshal Rana becomes Director General in Air Force
भारतीय वायुसेना में डीजी बने एयर वाइस मार्शल वियजपाल सिंह राणा। - फोटो : NEW TEHRI
एयर वाइस मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना में महानिदेशक की जिम्मेदारी मिलने पर टिहरी जिले के लोग खासे उत्साहित हैं। वायु सेना में इस पद पर पहुंचने वाले राणा टिहरी के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने एक जनवरी को महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतापनगर नेल्डा गांव निवासी विजयपाल सिंह राणा की प्रारंभिक शिक्षा धारमंडल प्रतापनगर, माध्यमिक शिक्षा श्रीनगर और उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज टिहरी और उत्तरकाशी में हुई। उन्होंने दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना की प्रशासक शाखा में कमीशन प्राप्त किया था। जम्मू कश्मीर सेक्टर में कारगिल ऑपरेशन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वर्ष 2014 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। राणा डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) से स्नातक हैं, जहां बाद में उन्होंने बतौर प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया। रक्षा सेवा कमांड स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी) लुस्का, जांबिया में राणा प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। उन्होंने कोयंबटूर में वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज के कमांडेंट के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन

एयर वाइस मार्शल राणा के पिता कुंदन सिंह राणा वन विभाग में रेंजर थे। उनका स्वर्गवास हो चुका है, जबकि माता बचना देवी नई टिहरी में निवासरत हैं। छोटे भाई अजयपाल राणा और उनकी पत्नी सरला राणा वन विभाग देहरादून में प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। राणा को वायु सेना में अहम जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, गुरु प्रसाद भट्ट, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, सुनीता देवी, अरविंद सिंह, बलवंत रावत आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed