फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   agitator's negotiation with Executive engineer failed

ईई से आंदोलनकारियों की वार्ता विफल

Tue, 17 Nov 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 17 Nov 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन

विस्थापन की मांग को लेकर टिहरी बांध प्रभावित नंदगांव के लोग मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनरत लोगों की पुनर्वास विभाग के ईई से वार्ता विफल हो गई।

विज्ञापन


प्रभावितों का कहना है कि उन्हें भूमि के बदले भूमि ही चाहिए। 40 लाख का नकद प्रतिकर वे स्वीकार नहीं करेंगे। नंदगांव के लोगों ने पुनर्वास विभाग से उन्हें पथरी और पशुलोक में आवासीय और कृषि भूखंड आवंटित करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 20 नवंबर से पुनर्वास विभाग में भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के बैनर तले नंदगांव के लोग विस्थापन की मांग को लेकर बीते दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं। प्रभावितों का कहना है कि टिहरी झील के कारण गांव के 47 परिवार खतरे के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के लिए पहुंचे पुनर्वास विभाग के ईई डीके सिंह ने आंदोलनरत लोगों को बताया कि खानपुर में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव प्रदेश सरकार और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय केंद्र सरकार को भेजा किया गया है।


भूमि के बदले 40 लाख नकद प्रतिकर प्रति परिवार देने का प्रस्ताव राज्य सरकार और टीएचडीसी को दिया गया है। बावजूद इसके आंदोलनकारी नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, दुर्गा सिंह, विक्रम सिंह, मानवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, रूशना देवी, साका देवी व गोमती देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed