फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After years, the village shuffled away from the road

वर्षों बाद भी सड़क से दूर कफलना गांव

Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
After years, the village shuffled away from the road
जाखणीधार ब्लाक के सबसे दूरस्थ कफलना गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीण कई किमी पैदल नापने को मजबूर हैं, लेकिन लोनिवि प्रस्तावित सड़क निर्माण आ रही वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन

कफलना गांव समेत क्रास, पुलकंड तोक की करीब सात सौ की आबादी को वर्षों बाद भी सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। ग्रामीण तीन से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बावजूद सड़क निर्माण पर आ रही वनभूमि के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2010 से वनभूमि हस्तांतरण की कवायद चल रही है, लेकिन वन विभाग की एनओसी नहीं मिल पा रही है। कफलना के प्रधान रमेश सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार, धीरज लाल आदि ने बताया कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व में जिस स्थान से सड़क प्रस्तावित थी, वहां चीड़ और बांज के पेड़ अधिक होने के कारण एनओसी नहीं मिल पाई है। अब रोडधार से कफलना तक सड़क प्रस्तावित की गई है। लोनिवि को प्रस्तावित सड़क का सर्वे कर डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed