फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After the Delhi incident, the police carried out a flag march in the city area.

Tehri News: दिल्ली घटना के बाद पुलिस ने निकाला नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

Wed, 12 Nov 2025 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 12 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
After the Delhi incident, the police carried out a flag march in the city area.
उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस कर्मी। संवाद
उत्तरकाशी। दिल्ली घटना के बाद पुलिस ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही यमुनोत्री और गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय, अंतरजनपदीय सीमा बैरियर प्वाइंटस पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी ओर कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जनपद में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही यमुनोत्री, गंगोत्री, अंतरराज्यीय, अंतरजनपदीय सीमा बैरियर प्वाइंटस पर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की चेकिंग की गई। वहीं, बस स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

उधर, बड़कोट में पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस, फायर, पीएससी, होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आम लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैली भ्रामक अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि व्यक्ति, वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर आकर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed