फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After 26 years, now the land will be transferred to Garhwal University

Tehri News: 26 साल बाद अब गढ़वाल विवि के नाम हस्तांतरित होगी भूमि

Tue, 30 Jul 2024 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
After 26 years, now the land will be transferred to Garhwal University
चंबा (टिहरी)। बादशाहीथौल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर की स्थापना के 26 साल बाद अब टिहरी जल विकास निगम, टिहरी बांध परियोजना की भूमि और भवन विवि के नाम हस्तांतरण करने की कवायद शुरू हो गई है, जिसके बाद विवि परिसर बादशाहीथौल में विज्ञान भवन और प्रयोगशाला निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से गत वर्ष विज्ञान भवन और प्रयोगशाला निर्माण के लिए 50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन भूमि विवि के नाम नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका था।
विज्ञापन

पुरानी टिहरी डूबने के दौरान एचएनबी गढ़वाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर को 1998 में बादशाहीथौल में शिफ्ट किया गाय था। 7.5 हेक्टेयर भूमि पर टिहरी जल विकास निगम और टिहरी बांध परियोजना ने बादशाहीथौल में विवि का परिसर बनाया था। वर्तमान समय में यहां पर 100 छात्रों का छात्रावास, शिक्षकों के आवास, पुस्तकालय, खेल मैदान और लगभग 300 छात्र-छात्राएं अध्यनरत है।
विज्ञापन

गत वर्ष केंद्र सरकार की ओर से परिसर में विज्ञान भवन और प्रयोगशाला निर्माण के लिए 50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। भवन निर्माण शुरू होने पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से विवि प्रशासन से भूमि का रिकार्ड और मानचित्र मांगा गया। तब विवि प्रशासन के संज्ञान में आया कि बादशाहीथौल परिसर की भूमि टिहरी जल विकास निगम, टिहरी बांध परियोजना से विवि के नाम हस्तांतरित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ार्ई की ओर से टीएचडीसी के निदेशक एलपी जोशी और शासन को पत्राचार किया गया। टीएचडीसी की ओर से भूमि और भवन की एनओसी विवि को दी गई। अब प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव बीएस बोरा की ओर से 29 जुलाई को टिहरी डीएम को प्रेषित पत्र में टिहरी जल विकास निगम, टिहरी बांध परियोजना की भूमि विवि के नाम हस्तांतरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed