फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   after 17 years they could not become Tinshed owner

17 साल बाद भी नहीं बन पाई टिनशेड के मालिक

Wed, 01 Sep 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
after 17 years they could not become  Tinshed owner
नई टिहरी में पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान के नेतृत्व में डीएम से मिलने आए टिनशेड निवासी। - फोटो : NEW TEHRI
पुरानी टिहरी में जलभराव होने पर नई टिहरी केमसारी में बनाई गई टिनशेड कालोनी में शिफ्ट किए गए ठेली-फड़, राजमिस्त्री और मजदूरों को 17 साल बाद भी मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें प्रमाणपत्र आदि बनाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मालिकाना हक देने की मांग की है।
विज्ञापन

पुरानी टिहरी शहर में जलभराव शुरू होने पर शहर को खाली कराया गया था। तब जिला प्रशासन ने वहां ठेली-फड़, राजमिस्त्री और मजदूरी आदि का काम करने वाले करीब 300 लोगों को बौराड़ी के केमसारी में बनाई गई टिनशेड कालोनी में शिफ्ट किया था, लेकिन 16-17 साल बीतने के बाद भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। कालोनी वासियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उस समय अस्थायी रूप से दी गई टिनशेड कालोनी का अभी तक मालिकाना हक नहीं मिलने से उन्हें जहां स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण नहीं मिल पा रहा है, वहीं बच्चों के प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, रामलाल नौटियाल, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संजय थपलियाल, गणेश लाल, प्रदीप और तौफीक अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed