फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Activate anti-drug committees and step up surveillance.

Tehri News: एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाएं

Wed, 01 Jul 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jul 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Activate anti-drug committees and step up surveillance.
नशा मुक्त अभियान की बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन

नई टिहरी। एंटी ड्रग्स/नशा मुक्ति अभियान की बैठक में नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी और सघन कर एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करें।
नशा मुक्त अभियान की बैठक में बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में स्मैक, पोस्त और चरस तस्करी के तीन और आबकारी में 14 अभियोग दर्ज किए गए। एएनटीफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीमों द्वारा नशे के खिलाफ 41 गोष्ठियां की गई। जिसमें 1,445 छात्र-छात्राओं और 1,928 आम नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

चंबा थाना क्षेत्र के हटवाल गांव में अवैध पोस्त और अफीम की खेती नष्ट कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। चिकित्सा विभाग ने नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत 69 जनरल काउंसलिंग, 31 फार्माकोथेरेपी सत्र और जन जागरूकता के दो कार्यक्रम किए गए। आबकारी विभाग ने 68 छापेमारी कर 10 अभियोग पंजीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मई माह में 14 निरीक्षण कर आठ खाद्य नमूने लिए। एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई पांच को नोटिस जारी किए गए। एडीएम ने हेल्पलाइन नंबर 1933 (मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन) का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा और ड्रग इंस्पेक्टर ऋषभ धामा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed