फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Achieve the 100% marriage registration target by the 31st: DM

विवाह पंजीकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य 31 तक पूरा करें : डीएम

Thu, 15 Jan 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 15 Jan 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Achieve the 100% marriage registration target by the 31st: DM
यूसीसी में वर्ष 2010 के बाद संपन्न हुई शादियों का पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन


नई टिहरी। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की प्रगति समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने वर्ष 2010 के बाद हुई शादियों के पंजीकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से यूसीसी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट में आहुत बैठक में डीएम ने कहा कि वर्ष 2010 के बाद यूसीसी पंजीकरण के लिए 19 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन अभी तक लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक जिन आवेदनों की स्वीकृति (अभि स्वीकृति/पुष्टि) हो गई है। उनके डाटा की पोर्टल पर अवश्य जांच करें। कहा गया कि शेष अन्य लोगों से फोन पर संपर्क कर उन्हें 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान को विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने और तहसीलवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ईओ चंबा प्रशांत कुमार ने बताया कि किए गए सर्वेक्षण में 103 दंपत्तियों का पंजीकरण किया जा चुका है। अन्य को फोन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ मुनिकीरेती ने बताया कि 11 वार्डों में किए गए सर्वेक्षण में 170 आवेदनों में से 130 का पंजीकरण हो चुका है। देवप्रयाग में सर्वे के अनुसार पाए गए 20 में से 13 पंजीकरण हो गए हैं जबकि लंबगांव में 40 में से 15 दंपत्तियों का पंजीकरण कराया जा चुका है। सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सब रजिस्ट्रार प्रतीक पुंडीर, ईओ टिहरी बासूदेव डंगवाल और ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सूरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed