फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Accused who opened fire on child gets 10 years imprisonment

बच्चे पर फायर करने वाले अभियुक्त को 10 साल की कैद

Sat, 18 Dec 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Accused who opened fire on child gets 10 years imprisonment
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आयुध अधिनियम के तहत अभियुक्त को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक में थाती पट्टी के ग्राम भेटी निवासी रैजा देवी पत्नी गंगा लाल ने 13 फरवरी 2020 को राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया थ कि उसका 12 वर्षीय बेटा महेश अपराह्न में आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में खेल रहा था। इस दौरान उनकी गेंद रामलाल के मकान में गिर गई। महेश गेंद लेने रामलाल के मकान के पीछेे गया, तो राम लाल ने उसके घर में आए विजय सिंह कंडारी की बंदूक से महेश पर फायर कर दिया। छर्रे लड़के के दाहिने गाल पर लगे। इसी दौरान महेश की दादी वहां पहुंची, तो देखा कि अभियुक्त उसे खींचकर ले जा रहा था। इस बीच लड़के का चाचा हरीश वहां पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मामले की जांच के दौरान अभियुक्त रामलाल के मकान के पास खेत में घास के ढेर के अंदर बंदूक और कमरे के अंदर से बारूद बरामद किए। जांच में विजय कंडारी के नाम बंदूक का लाइसेंस नहीं मिला। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बेणी माधव शाह ने पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमा पांडेय की अदालत ने अभियुक्त विजय सिंह कंडारी को दोष मुक्त कर आरोपी राम लाल को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed