फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Accused of maligning the image of Anganwadi worker

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की छवि खराब करने का लगाया आरोप

Tue, 08 Mar 2022 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Accused of maligning the image of Anganwadi worker
जाखणीधार ब्लॉक के धारमंडल पट्टी के कठूली में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गांव के एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार कर सोशल मीडिया में उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नई टिहरी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी संगठन ने बताया कि पांच मार्च को कठूली आंगनबाड़ी केंद्र पर गांव के विजय पंवार ने आकर कार्यकर्ता मंजू पंवार से सरकारी दस्तावेज मांगे। जब कार्यरत कार्यकर्ता ने सरकारी दस्तावेज दिखाने से इनकार किया, तो उक्त व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का वीडियो डाला। बताया कि सोशल मीडिया में डाली गई वीडियो पर उनके दोस्तों ने अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, सरला पैल्यूली, सरला खरोला, मंजू पंवार, आरती, माया, शैला, संगीता, सुनीता, सोनी के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed