फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Accused of encroaching on the land of the fair site on the police

पुलिस पर लगाया मेला स्थल की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप

Mon, 07 Mar 2022 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of encroaching on the land of the fair site on the police
श्री सुरकंडा देवी मंदिर समिति ने पुलिस विभाग पर मंदिर के मेला स्थल की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। समिति ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कहा कि सुरकंडा मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अब पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना गया है। ऐसे में यदि उक्त भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा आदि कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को मंदिर समिति का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मिला। एसएसपी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया। एसएपी को बताया कि वहा मंदिर परिसर की भूमि पर पुलिस ने तारबाड़ कर अतिक्रमण कर दिया। बताया कि सुरकंडा देवी मंदिर में हर साल गंगा दशहरा और नवरात्रों पर मेला लगता है। जिसमें टिहरी समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु प्रतिभाग करते हैं। मंदिर के आगे का प्रांगण कम पडने के कारण मंदिर के पिछली ओर ढालदार भूमि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और अन्य गतिविधियां संचालित होती हैं। जिससे वहां भीड़ नियंत्रित रहती है। लेकिन पुलिस विभाग की ओर से मंदिर की उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर घेरबाड़ की जा रही है। वर्ष 2019 में इसी भूमि पर मौसम विभाग ने भी इसी तरह अतिक्रमण का प्रयास किया था, जिसका समिति और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके चलते प्रशासन ने मौसम विभाग को थोड़ी दूरी पर भूमि दी। बताया कि समिति ने हमेशा ही पुलिस विभाग का सहयोग किया है। मंदिर के दूसरी ओर पुलिस विभाग को भवन और संचार उपकरण लगाने के लिए सहयोग किया। लेकिन अब पुलिस मंदिर की मेला स्थल वाली सारी भूमि को अतिक्रमण करना चाहती है। जो अन्यायपूर्ण और आस्था के विपरीत है। ज्ञापन पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, प्रबंधक उत्तम जड़धारी, पर्यावरणविद् विजय जड़धारी, प्रधान प्रीति जड़धारी, विनोद सिंह, बीडीसी सदस्य आशीष नेगी, सुंदर सिंह, जीत सिंह नेगी, रामकृष्ण डबराल, गिरवीर रमोला के हस्ताक्षर थे। इस बाबत एसएसपी भुल्लर ने बताया कि जमीन आवंटन संबंधी प्रकरण पुलिस निदेशालय स्तर से होता है। मंदिर समिति की शिकायत के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जो दिशा निर्देश मिलेंगे। उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed