फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Aastha Path's budget stuck in files

फाइलों में ही अटक गया आस्था पथ का बजट

Wed, 14 Sep 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

आस्था पथ और संगम पर घाट निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने गत वर्ष अक्तूबर में शासन को आठ करोड़ का प्रस्ताव भेजा था लेकिन आस्था पथ और घाट निर्माण के लिए एक धेला तक नहीं मिला। संगम तट पर स्नान, पूजा-अर्चना के लिए हर पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन वहां रास्ता और अन्य सुविधाओं का अभाव होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पूर्व में केदारनाथ पैदल यात्रा का यह मुख्य पड़ाव था। बजट मिलने पर ही नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण किया जाएगा।-बिजेंद्र कुमार, ईई, सिंचाई विभाग टिहरीबूढ़ाकेदार में बालगंगा और धर्मगंगा के संगम आस्था पथ का जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है बजट रिलीज करने के संबंध में कई बार शासन के उच्च अधिकारियों से मेरी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
Aastha Path's budget stuck in files

विस्तार

बूढ़ाकेदार में बालगंगा और धर्मगंगा के संगम पर आस्था पथ का अभाव भक्तों की राह में बाधा बन रहा है। आस्था पथ और संगम पर घाट निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने गत वर्ष अक्तूबर में शासन को आठ करोड़ का प्रस्ताव भेजा था लेकिन आस्था पथ और घाट निर्माण के लिए एक धेला तक नहीं मिला। संगम तट पर स्नान, पूजा-अर्चना के लिए हर पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन वहां रास्ता और अन्य सुविधाओं का अभाव होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में केदारनाथ पैदल यात्रा का यह मुख्य पड़ाव था। संगम तट तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बना हुआ है। पूर्व में सिंचाई विभाग ने सुरक्षा दीवार निर्माण कराया था लेकिन 2013 की आपदा में वह भी बह गया।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, धीरेंद्र नौटियाल व सुशील सेमवाल का कहना है कि बूढ़ाकेदार का धार्मिक महत्व को देखते हुए क्षेत्र के लोग इसे पांचवां धाम घोषित करने की मांग भी करते आ रहे हैं। आस्था पथ और घाट निर्माण न होने से संगम तट पर पूजा-अर्चना करने, गंगा जल लेने और स्नान करने में श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत बूढ़ाकेदार में बालगंगा और धर्मगंगा के संगम पर आस्था पथ और घाट निर्माण के लिए शासन को गत वर्ष आठ करोड़ का प्रस्ताव भेजा था लेकिन बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। दोबारा से शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। बजट मिलने पर ही नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण किया जाएगा।

-बिजेंद्र कुमार, ईई, सिंचाई विभाग टिहरी
बूढ़ाकेदार में बालगंगा और धर्मगंगा के संगम आस्था पथ का जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है बजट रिलीज करने के संबंध में कई बार शासन के उच्च अधिकारियों से मेरी चर्चा हुई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में आस्था पथ निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिलेगी।
-शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed