Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A resolution to ban alcohol was passed in Manpur village.

Tehri News: मानपुर गांव में हुआ शराब प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पारित

Tue, 23 Dec 2025 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 23 Dec 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
A resolution to ban alcohol was passed in Manpur village.
नियमों के उल्लंघन करने वाले पर 21000 हजार का लगाया जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में शराब प्रतिबंध को लेकर कई गांव आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में अब भटवाड़ी ब्लॉक मानपुर गांव के ग्रामीणों ने खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर गांव में शराब प्रतिबंध करने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव के तहत ग्राम पंचायत मांगलिक और वैवाहिक कार्यक्रम सहित ग्राम सभा में शराब की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर 21,000 हजार रुपये तक का जुर्माना तय किया है।
बीते सोमवार को ग्राम प्रधान मानपुर शंकर प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्व सहमति से पंचायत क्षेत्र में शराब के सेवन और बिक्री से उत्पन्न सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। ग्राम सभा में शांति, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत मानपुर को नशामुक्त घोषित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव पारित कर गांव में होने वाले मांगलिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। साथ ही 21 हजार जुर्माना तय किया। वहीं, उक्त व्यक्ति के घर पर कोई भी ग्रामीण शामिल नही होगा। इस क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली, चंद्रशेखर भट्ट, मंगल राणा, दिवाकर दीपक भंडारी, किशन लाल, राजेश विश्वकर्मा, रमेश भट्ट सहित महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed