{"_id":"690f36ac59715995c30218b4","slug":"a-new-survey-will-be-conducted-for-the-construction-of-dhanari-mukhem-road-tehri-news-c-54-1-uki1003-115876-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: धनारी-मुखेम मार्ग निर्माण के लिए किया जाएगा नया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: धनारी-मुखेम मार्ग निर्माण के लिए किया जाएगा नया सर्वे
Sat, 08 Nov 2025 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 08 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की उम्मीद जगी, समिति और ग्रामीणों ने पुराने सर्वे का किया निरीक्षण
उत्तरकाशी। लंबे समय से अधर में लटके हुए धनारी क्षेत्र को सेम मुखेम से जोड़ने वाले मोटर मार्ग निर्माण की उम्मीद जगी है। लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों के साथ धनारी किसान विकास संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने पुराने सर्वे वाले स्थान का निरीक्षण किया। वहीं उसके बाद निर्णय लिया गया कि अब एलाइनमेंट को बदलकर नए स्थान पटूड़ी गांव के तैला भयाणा तोक से नए सर्वे के आधार पर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
धनारी किसान विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार ने बताया कि धनारी क्षेत्र को टिहरी के सेम मुखेम मंदिर से जोड़ने के लिए 10 किमी की स्वीकृति मिली थी। लोनिवि की ओर से धनारी के पटुड़ी तक तो सड़क निर्माण किया गया था लेकिन उससे आगे बांज, बुरांश के जंगल में सर्वे होने के कारण उस पर वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति नहीं मिल पाई।
इसके बाद समिति सहित ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों से शासन-प्रशासन के सामने सड़क के निर्माण की लिखित और मौखिक मांग रखी। शासन-प्रशासन के निर्देश के बाद वन विभाग और लोनिवि सहित धनारी किसान विकास संघर्ष समिति और चार गांव पटुड़ एक और दो सहित बग्याल गांव, कलिगांव के लोगों ने वहां पर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब सड़क का नया सर्वे तैला भयाणा तोक से किया जाएगा। क्योंकि इस बीच में बांज और बुरांश के जंगल नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए अपना हर सहयोग देने की बात कही। सुरेंद्र पंवार ने बताया कि इस निरीक्षण के बाद अब दोबारा एक बार सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।