फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   a new initiative to preserve the tradition of the Bhaila tradition by selling it

परंपरा के संरक्षण को संजोने की नई पहल

Fri, 13 Nov 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
a new initiative to preserve the tradition of the Bhaila tradition by selling it
लॉकडाउन के बाद से रोजगार प्रभावित होने पर एक ढोल वादक ने रोजगार का नया जरिया ढूंढा है। पुरसोल गांव निवासी रामू दास ने भैला बेचकर भैला परंपरा के संरक्षण को संजोने की नई पहल की है। नगर क्षेत्र में पहली बार भैले की दुकान देखकर लोग काफी खुश हुए और हाथों हाथ भैले खरीदे। इससे जहां लोगों के नगर में ही आसानी से भैले मिले गए, वहीं रामू की भी अच्छी कमाई हो गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से शादी-विवाह कार्यक्रम कम होने से ढोल वादकों की आजीविका भी प्रभावित हुई है। रोजगार के कोई साधन न होने पर पुरसोल गांव के रामू दास ने इस दिवाली में प्राचीन भैला संस्कृति संरक्षण से जेब खर्च निकालने की तरकीब ढूंढी है। रामू ने सूखी लकड़ियों से भैला तैयार किए और उन्हें नगर क्षेत्र में घूम-घूम कर बेचने लगा। नगर क्षेत्र में निवास कर रहे लोग भैलों को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। रामू ने बताया कि लॉकडाउन में ढोल वादन का काम भी प्रभावित हुआ है। इस दिवाली में पॉकेट मनी निकालने के लिए यह तरीका ढूंढ जिसे लोग खूब पसंद कर खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो छोटे और बड़े भैलों की कीमत 100 से 150 रुपये रखी गई है। इन दो दिन में वह अभी तक 50 से अधिक भैले बेच चुके हैं। व्यापार सभा के अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण ने कहा कि पॉकेट मनी निकालने के लिए रामू का यह सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed