फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A movement will be started if there is any change in the survey of the ring road

Tehri News: रिंग रोड के सर्वे में बदलाव करने पर शुरू किया जाएगा आंदोलन

Sat, 31 Aug 2024 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 31 Aug 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
A movement will be started if there is any change in the survey of the ring road
कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध किनारे प्रस्तावित रिंग रोड का सर्वे बदलने पर थौलधार ब्लॉक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व में हुए सर्वे के अनुसार रिंग रोड नहीं बनाने पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों की ओर से बीते दिन कांगुड़ा नागराजा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध की झील किनारे रिंग रोड़ बनाई जानी प्रस्तावित है। इसके लिए पूर्व में सर्वे हो चुका है। पूर्व में हुए सर्वे के अनुसार ही रिंग रोड बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को यहां व्यापार मंडल और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मठियाली (भल्डियाना) से स्यांसू तक हुए सर्वे को बदलने की तैयारी की जा रही है, जो जन भावनाओें के अनुरूप नहीं है। कहा कि पूर्व में हुए सर्वे में किसी तरह का बदलाव करने पर थौलधार क्षेत्र के लोग आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडलाध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, ललित खंडूड़ी, शैलेंद्र भट्ट, मदन सिंह गुनसोला, भाग चंद रमोला, बुद्धि सिंह गुसाईं फतेह सिंह चौहान, प्रेम सिंह कुमांई, लखीराम उनियाल, सुमन गुसाईं, मनोज पुरसोडा, देवचंद रमोला, नीलम कुमांई, वीरेंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed