फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A huge crowd of devotees gathered in Shiva temples on Mahashivratri

Tehri News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed, 26 Feb 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Feb 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered in Shiva temples on Mahashivratri
ओणेश्वर महादेव देवल में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का आगाज
विज्ञापन

नई टिहरी/लंबगांव। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। खराब मौसम के बावजूद शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर प्रतापनगर ब्लॉक के सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव देवल मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ।
बुधवार को तड़के ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। सत्येश्वर महादेव, त्रिदेव मंदिर, देवलसारी, कोटेश्वर महादेव, कुंजेश्वर महादेव, बेलेश्वर महादेव, नीच चामेश्वर, प ओणेश्वर महादेव, थकलेश्वर महादेव समेत जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

प्रतापनगर के सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले का आगाज हुआ। ब्लॉक प्रशासक प्रदीप चंद रमोला ने मेले का उद्घाटन किया। सरकार से इस मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट, पदम सिंह राणा, रेबत सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत चौहान, विशन सिंह रांगड, बरफ चंद रमोला, राकेश थलवाल, जयेंद्र सेमवाल, वीरचंद रमोला आदि मौजूद रहे। विकासखंड थत्यूड़ के प्राचीन शिवालय में भी खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed