फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A chariot carrying the message of drug de-addiction headed to the villages

Tehri News: नशा मुक्ति का संदेश लेकर गांवों की ओर रवाना हुआ रथ

Fri, 01 May 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 01 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
A chariot carrying the message of drug de-addiction headed to the villages
नई टिहरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जिले में नशा उन्मूलन के लिए विशेष प्रचार वाहन को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। बौराड़ी स्थित गणेश चौक से नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चलचित्र दिखाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत अगले छह माह में यह वाहन जिले के 1049 ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष आशा रावत, ब्रह्माकुमारी के गढ़वाल संभाग निरीक्षक मेहर चंद, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, डॉ. रीना सिंह, कमल सिंह मेहर, सतीश थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed