{"_id":"16-78625","slug":"Tehri-78625-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील पर्यटन विकास में स्थानीय को दें वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील पर्यटन विकास में स्थानीय को दें वरीयता
Tehri
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य सचिव एन रविशंकर ने कहा कि टिहरी बांध की झील में पर्यटन विकास की योजनाओं में स्थानीय लोगों को वरीयता दी जानी चाहिए। उन्हाेंने मेगा प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी और डोबरा-चांठी पुल निर्माण का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्याें को गति देेने के निर्देश दिए।
भागीरथीपुरम टीएचडीसी के अतिथिगृह में मुख्य सचिव ने पर्यटन मेगा प्रोजेक्ट, डोबरा-चांठी पुल निर्माण, झील विकास प्राधिकरण और पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्हाेंने कहा कि कार्य को मूर्तरूप देने के लिए जल्द ही शासन स्तर पर बैठक की जाएगी। सीएस ने कोटीकालोनी में निर्माणाधीन राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी और डोबरा-चांठी पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-चंबा और मुख्य मोटर मार्गों की दशा सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाएं जुटाकर ही पर्यटन विकास की संभावना तलाशी जा सकती है। उन्होंने पुनर्वास कार्य, सड़क , स्कूल और चिकित्सालयों की स्थिति की जानकारी ली। सीएस ने झील में वोट संचालन के लाइसेंस आवंटन में स्थानीय लोगों को वरियता देने और टीएचडीसी को झील के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट तैयार करने को कहा। डीएम ने मेगा पर्यटन योजना की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी मुख्तार मोहिसन, टीएचडीसी के महाप्रबंधक आरएस मल्होत्रा, सीडीओ अर्चना गहरवार आदि मौजूद थे।