{"_id":"16-53546","slug":"Tehri-53546-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय और भौतिक प्रगति भी उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय और भौतिक प्रगति भी उपलब्ध कराएं
Tehri
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम डा.रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत मिनी डैम, चैक डैम,जलस्रोत्र संवर्द्धन चारा विकास योजनाओं के प्रस्ताव अनुपूरक प्लान में रखें।
सीएम विजय बहुुगुणा की अध्यक्षता में 26 नवंबर को प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम डा.सिन्हा ने निर्देश दिए कि योजनाओं की वित्तीय प्रगति के साथ-साथ भौतिक प्रगति की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । जिसमें स्थल का नाम एवं गांव एवं लोगों के लाभान्वित होने का ब्योरा भी हो। आम जनता की जानकारी के लिए योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी का बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करें । गत वर्ष सृजित स्थायी परिसंपत्तियों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक मेें डीएफओ एमके जोशी, पीडब्लूडी के एसई बीके शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मनीष राणा, पीडी डीआरडीए डा. आरएस पोखारिया आदि उपस्थित थे।