{"_id":"16-53211","slug":"Tehri-53211-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौघर की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौघर की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
Tehri
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। भदूरा पट्टी के सौड़खांड में आयोजित कोटेश्वर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में नौघर की टीम विजेता और घनसाली रगड़ी उपविजेता रही।
सौड़खांड में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल प्रतापनगर के नौघर क्लब और घनसाली के रगड़ी म्यार के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रगड़ी म्यार की टीम 12 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। जवाबी पारी में नौघर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर तीन गेंद में पांच विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम को 51 सौ रुपये की नगद राशि और ट्राफी प्रदान की गई। उप विजेता रही रगड़ी की टीम को भी 31 सौ रुपये और ट्राफी दी गई। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उदय रावत और कुड़ी की प्रधान समा देवी ने किया। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष महेश रावत, त्रिलोक रावत, विजेता टीम के कप्तान आशीष रावत, देवेंद्र बिष्ट, टिंकू बिष्ट और रहमान सहित कई लोग मौजूद थे।