फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   95 polling stations will be broadcast live

95 पोलिंग बूथों का होगा सीधा प्रसारण

Sat, 19 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी Updated Sat, 19 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

नई टिहरी। विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथों पर होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग पहली बार जिले के 95 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथों का चयन कर दिया है। अब इन बूथों पर बिजली, इंटरनेट समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। वेब कास्टिंग के जरिए जिला निर्वाचन, राज्य निर्वाचन और भारत निर्वाचन आयोग इन बूथों पर मतदान के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन

आयोग ने ट्रायल के तौर पहले दौर में जिले के 914 पोलिंग बूथों में से 95 पोलिंग बूथ चयनित किये हैं। यदि ट्रायल सही रहा तो आने वाले समय के दौरान सभी पोलिंग बूथों पर इस तरह की पहल करेगा। पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग होने से न सिर्फ वोटरों पर नजर रखी जा सकेगी बल्कि केन्द्रों में होने वाली गड़बड़ियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर कर निर्वाचन कर्मियों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा सकेगी। जिले में छह विधानसभा क्षेत्र है, जिनमें 914 पोलिंग बूथ है। इनमेें से प्रतापनगर में 15, धनोल्टी में 11, टिहरी में 20, नरेंद्रनगर में 18, देवप्रयाग 15 और घनसाली में 16 बूथों को वेब कास्टिंग मतदान हेतु चिह्नित किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिन बूथों का चयन किया है, उनमें बिजली, कंप्यूटर, इंटरनेट, वेब कैमरें सहित अन्य सुविधाएं जुटाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


इन बूथों पर होगी वेब कास्टिंग-
घनसाली-पौखाल पूर्वी व पश्चिम, पड़ागली, नागेश्वरसौड़, बेलेश्वर, केमरा-केमर, श्रीकोट, सेमली, कोठियाड़ा, चमियाला पूर्वी, पश्चिमी, कुंडियाली, घुत्तू, धोपड़धार, अखोड़ी पूर्वी, पश्चिमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग-हिंडोलाखाल पूर्वी, पश्चिमी, देवप्रयाग, जामणीखाल, ललूडीखाल, भरपुर, नागराजाधार, मलेथा, कीर्तिनगर पूर्वी, पश्चिमी, नैथाणा, नौर पूर्वी, पश्चिमी, थापली पूर्वी, पश्चिमी।
नरेंद्रनगर- जीआइसी नरेंद्रनगर, नरेंद्रनगर पूर्वी, पश्चिमी, ढालवाल के 10 बूथ, मुनीकीरेती के पांच बूथ।
प्रतापनगर-दीनगांव, बुडकोट, पनियाला, भैंतलाखाल, पुजारगांव, लंबगांव, मांजफ पूर्वी, पश्चिमी, सिलवालगांव, नौघर, ओखलाखाल पूर्वी, पश्चिमी, प्रतापनगर, धारकोट, रजाखेत।

टिहरी-चंबा नगरक्षेत्र के छह बूथ, भागीरथपुरम पूर्वी, पश्चिमी, नगरक्षेत्र नई टिहरी के 13 बूथ।
धनोल्टी-थत्यूड़, धनोल्टी, कैंपटी, सत्यों, भरवाकाटल, भवान, अलमस, बंगलों की कांडी, आनंदचौक, दुबड़ी, कंडीसौड़।

इनका यह है कहना-
आयोग के निर्देशानुसार 10 फीसदी बूथों का वेब कास्टिंग के लिए चयन किया गया है। जल्द ही इन केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इसकी जानकारी आयोग को भी भेजी गई है।
-डा. एसके बरनवाल, एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed