फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   91 lakhs to improve health of Bouradi Stadium

बौराड़ी स्टेडिमय की 91 लाख से सुधरेगी सेहत

Tue, 17 Nov 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
91 lakhs to improve health of Bouradi Stadium
बदहाल बना बौराड़ी स्टेडियम की 91 लाख से सुधरेगी सेहत। - फोटो : NEW TEHRI
बदहाल बौराड़ी स्टेडियम की सेहत सुधारने के लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 91 लाख की लागत से स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम, गेट, मैदान का सुदृढ़ीकरण और बालक-बालिकाओं के लिए डोअर-मैट्री का निर्माण होगा। वर्ष 2016 में स्टेडियम के निर्माण पर साढ़े छह करोड़ खर्च हो चुके हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बौराड़ी स्टेडियम में कोई भी खेल गतिविधियों का आयोजन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नई टिहरी में खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए एक मात्र स्थान बौराड़ी स्टेडियम है, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण स्टेडियम पिछले चार साल से बदहाल था। 400 मीटर रेस के लिए ट्रैक का निर्माण तक नहीं हो पाया था। ऐसे में जिला स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षा विभाग और क्रीड़ा विभाग को खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज की शरण में जाना पड़ता है, जबकि 2014-15 में बौराड़ी स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए सरकार ने साढ़े छह करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की थी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम देहरादून ने मैदान का विस्तारीकरण कर इसे कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित किया था। करीब साढ़े छह करोड़ खर्च होने के बावजूद स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम और गेट निर्माण तक नहीं किया। गेट न बनने के कारण स्टेडियम में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। अब युवा कल्याण विभाग ने कौशल विकास केंद्र की जगह स्टेडियम को सुव्यवस्थित कर खेलने लायक बनाने के लिए बीते जनवरी में एक करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम, गेट, फील्ड का सुधारीकरण और बालक-बालिकाओं के लिए डोअर-मैट्री का निर्माण करने के लिए 91 लाख की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed