फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   80 per cent of the vote will be awarded the BLO.

80 फीसदी मतदान कराने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

Sat, 04 Feb 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ आशीष भटगांई ने स्वैप कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए कहा कि मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए छह से 12 फरवरी तक मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम निश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि छह फरवरी को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सुबह 11 बजे डाईजर से बौराड़ी तक बाइक रैली निकाली जाएगी। सात को मानव श्रृंखला, आठ को पंचायतों में बीएलओ स्तर पर मतदान हेतु शपथ दिलाई जाएगी। नौ को ब्लॉक स्तर पर युवक एवं महिला मंगल दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


10 को सभी शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 11 को अलग-अलग ब्लॉकों के लिए जागरूकता रथ रवाना किए जाएंगे। बैठक में एडीएम डा. एसके बरनवाल, डीडीओ एसके राय, नोडल अधिकारी स्वैप विनायक श्रीवास्तव, महेश प्रकाश, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed