{"_id":"7ad7bc7c7d71338cd5c9fce68a31dd89","slug":"66-carton-liquor-seized-one-person-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 66 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। सोमवार शाम 8 बजे चंबा से एक ट्रक शिवपुरी जा रहा था। ट्रक में नरेंद्रनगर, शिवपुरी और कौडियाला अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए शराब की पेटी भेजी गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने ट्रक को चेकिंग के लिए रोका, तो उसमें रवानगी से 66 पेटी अधिक शराब मिली। इस संबंध में ट्रक चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति कोई जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र ने बताया कि अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में डागर गांव निवासी जगत सिंह और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जगत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी डीजी गोस्वामी ने बताया कि मंडी परिषद और गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से ट्रक में यह समान अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए भेजा गया था। अधिक पेटिया कैसे गई इस संबंध में मंडी परिषद ही जानकारी दे सकती है।