फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   60 thousand fine imposed on seller and manufacturing company for adulteration in turmeric powder

Tehri News: हल्दी पाउडर में मिलावट मिलने पर विक्रेता और निर्माता कंपनी पर 60 हजार का जुर्माना

Fri, 03 May 2024 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 03 May 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
60 thousand fine imposed on seller and manufacturing company for adulteration in turmeric powder
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला में जांच में श्रीराम हल्दी पाउडर में मिलावट पाए जाने पर न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम केके मिश्रा की अदालत ने विक्रेता और निर्माता कंपनी पर 60 हजार का जुर्माना लगाया है। प्रयोगशाला जांच में श्रीराम हल्दी पाउडर में स्टार्च की मात्रा पाई गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वर्ष 2021-22 में चेकिंग अभियान के दौरान नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा की एक किराना की दुकान से संदेह के आधार पर श्रीराम हल्दी पाउडर का सैंपल भरा था, जिसे जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला को भेजा गया था। जांच में हल्दी पाउडर में स्टार्च की मात्रा ज्यादा पाई गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था। बीते दिन मामले की सुनवाई करते हुए एडीएम केके मिश्रा की अदालत ने इसे लोगों के स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ माना। कोर्ट ने महालक्ष्मी जनरल स्टोर कुमारखेड़ा नरेंद्रनगर के अंकित कर्णवाल पर 10 हजार और निर्माता कंपनी श्रीराम इंडस्ट्रीज बी-181, आईजीएस खारा, बीकानेर पर 50 हजार कुल 60 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed