फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   59 people found corona infected in Ghone village

घोन गांव में 59 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
59 people found corona infected in Ghone village
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। कंडीसौड़ तहसील के ग्राम घोन में शुक्रवार को 59 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने गांव को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर गांव की सीमा पर बैरिकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

कंडीसौड़ के प्रभारी तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल ने बताया कि घोन गांव में कई दिनों से लोग बुखार और खांसी से परेशान थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों की सैंपलिंग की। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में घोन गांव के 59 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि गांव की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। किसी भी जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए राजस्व कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी समस्या के लिए गांव के लोग राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत से संपर्क कर सकते हैं। घोन गांव पहुंचकर उन्होंने लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए और लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed