{"_id":"927dd089c6fb5ae172b598ee0447ddfa","slug":"53-officers-emp-absent-from-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर से अनुपस्थित मिले 53 अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर से अनुपस्थित मिले 53 अधिकारी-कर्मचारी
नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली अवकाश के बाद तहसील प्रशासन ने सोमवार को सरकारी कार्यालयों में आकस्मिक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में 53 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 17 में से 10 कर्मी अनुपस्थित मिले। लोनिवि में 24 में से 21 अनुपस्थित और पीएमजीएसअवाई में 32 में से 22 कर्मी कार्यालय से नदारत मिले। निरीक्षण के दौरान लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने कहा कि अवर अभियंता और सहायक अभियंता क्षेत्रों के दौरे पर गए हुए हैं, लेकिन कार्यालय अभिलेखों में अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं के भ्रमण की कोई भी पत्रावलियां उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन