फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   5100 will be fined if government ration is distributed secretly

चोरी छिपे सरकारी राशन बांटा तो 5100 का लगेगा अर्थदंड

Thu, 14 Oct 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
5100 will be fined if government ration is distributed secretly
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ प्रतापनगर की बैठक में सरकारी कार्यक्रमों और उत्सवों में शामिल न होने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि सरकारी राशन विक्रेताओं की लंबित समस्याओं का समाधान न होने तक अन्नोत्सव कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। चोरी छिपे सरकारी राशन का वितरण करने वाले राशन डीलरों से 5100 रुपये अर्थदंड वसूल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राशन डीलरों की संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह बगियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि दो माह से राशन डीलर मानदेय देने, सभी योजनाओं पर तीन सौ रुपये का प्रति क्विंटल लाभांश देेने, 10 लाख का बीमा करने, सरकारी गोदामों मेें इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाने, गल्ला विक्रेताओं को कोरोना वॉरियर्स घोषित करने, दुकान और मालभाड़े का भुगतान करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर समस्या समाधान के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह के अंतर्गत उक्त मांगों का निराकरण न करने पर खाद्यान्न गोदाम लंबगांव में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में रविंद्र रावत, बलबीर सिंह, गुणानंद, दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह, महावीर सिंह, शीशपाल सिंह, अरविंद सिंह, विजय सिंह, महावीर सिंह और हिमांशु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed