फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   50 science post graduate women applied for PRD

पीआरडी के लिए 50 एमएससी महिलाएं आवेदक

Tue, 17 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 17 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित महिला पीआरडी स्वयं सेविकाओं की भर्ती के लिए भारी तादाद में महिलाओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


51 पदों के सापेक्ष 14 सौ 92 महिलाओं ने आवेदन किया,  जिनमें से 54 आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती परीक्षा 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक पुलिस लाइन चंबा में होगी। महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित की जा रही विशेष भर्ती के विभाग ने 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


विभाग को 51 पदों के सापेक्ष 1492 आवेदन पत्र मिले हैं। छंटनी में 54 आवेदन अपूर्ण पाए गए हैं। भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है, लेकिन भर्ती हेतु 50 एमएससी, 70 एमए, 40 एमकॉम, तीन एलएलबी, 10 बीटेक सहित बीए, बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण युवतियां ने भारी संख्या में आवेदन किया है। जिसको देखते हुए विभाग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर चयन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण मेरिट के आधार पर चयन का निर्णय बदला है। 30 से पांच दिसंबर तक पुलिस लाइन चंबा में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो सौ महिलाओं की शारीरिक परीक्षा होगी। अभी अर्ह अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed