{"_id":"6af1c5704e57e31f400d8d60","slug":"50-families-of-raulakot-village-await-rehabilitation-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122276-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रौलाकोट गांव के 50 परिवारों को पुनर्वास का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रौलाकोट गांव के 50 परिवारों को पुनर्वास का इंतजार
Mon, 09 Nov 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के कारण भू-धंसाव की समस्या झेल रहे रौलाकोट गांव के 50 से अधिक परिवारों की दीपावली फीकी रही। पुनर्वास की मांग पूरी नहीं होने से नाराज प्रभावित परिवारों ने विरोधस्वरूप दीपावली नहीं मनाई। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों में दरारें पड़ने और जमीन धंसने के बावजूद टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। कई परिवार जर्जर मकानों में जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने मकानों को गिरने से बचाने के लिए नीचे बल्लियां लगाई हुई हैं।
टिहरी बांध परियोजना के कारण रौलाकोट गांव विस्थापन की श्रेणी में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई परिवार पात्रता के बावजूद अब तक विस्थापित नहीं किए गए हैं। गांव की उपप्रधान रेखा देवी, वार्ड सभासद कविता देवी ने आरोप लगाया कि पुनर्वास के नाम पर ग्रामीणों के साथ छलावा किया गया है।
कुछ परिवारों के विस्थापन के दौरान अधिकारियों ने कई वादे किए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। उपप्रधान और वार्ड सभासद ने बताया कि गांव के महेश लाल, मकानी देवी सहित कई परिवार लंबे समय से विस्थापन की बाट जोह रहे हैं। भू-धंसाव के कारण मकानों की हालत लगातार खराब हो रही है। उन्होंने मकानों के नीचे बल्लियां लगाकर उन्हें सहारा दिया हुआ है। बावजूद उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभावितों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से जल्द विस्थापन और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
टिहरी बांध परियोजना मेें आरएल-865 के तहत जिन परिवारों की 50 प्रतिशत से कम भूमि आ रही है, उनका पुनर्वास नीति के तहत विस्थापन नहीं किया जा सकता। इस परिधि में आने वाले रौलाकोट के सभी परिवारों का विस्थापन हो चुका है। यदि कोई ऐसा प्रकरण है तो संबंधित परिवार साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं। उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश थपलियाल, उप प्रबंधक टीएचडीसी टिहरी