फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   47 thousand students waiting for exam results

47 हजार छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार

Tue, 24 Nov 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
47 thousand students waiting for exam results
श्रीदेव सुमन विवि परीक्षा संपन्न होने के नौ बाद भी व्यवसायिक पाठ्यक्रमों और सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया है। 47 हजार छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। रिजल्ट के अभाव में छात्र-छात्राएं समूह ग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2019-20 की सेमेस्टर और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 28 फरवरी को संपन्न हो चुकी थी। 22 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण विवि प्रशासन को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीच में ही रोकना पड़ा था। 29 जून से विवि प्रशासन ने दुबारा से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया था। 25 जुलाई तक विवि के अधिकारियों ने सभी विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा किया था। लेकिन परीक्षा संपन्न होने के नौ माह बाद भी विवि प्रशासन बीए, एमए, बीएससी, एमएससी, बी.कॉम और एम कॉम तृतीय सेमेस्टर और विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

इनका क्या है कहना
सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रमों और सेमेस्टर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। विवि ने सभी संबद्ध कॉलेजों को 14 अगस्त तक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विवि को उपलब्ध कराने का समय दिया था। बावजूद अधिकांश कॉलेजों ने अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं कराए, जिस कारण रिजल्ट जारी करने में विलंब हो रहा है। रिजल्ट जारी करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरसी चौहान, परीक्षा नियंत्रक श्रीदेव सुमन विवि
जारी-गंगादत्त थपलियाल
अपने ही लक्ष्य पर खरा नहीं उतर पा रहा श्रीदेव सुमन विवि
रिजल्ट घोषित करने में पिछड़ गया विवि
नौ माह से 47 हजार छात्रों को हैं रिजल्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed