{"_id":"57ebe85f4f1c1b8574573c7b","slug":"400-teachers-have-not-received-salaries-in-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Wed, 28 Sep 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्लान के तहत उच्चीकृत टिहरी जिले के 62 हाईस्कूल और इंटर कालेजों के करीब चार सौ शिक्षकों को विभाग चार महीने से वेतन भुगतान नहीं कर पाया है, जिससे चार सौ से अधिक शिक्षकों को आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। शिक्षकों ने शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शिक्षक संघ जाखणीधार के पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष जेएस बडोला, शीशपाल पालीवाल, गणेश रयाल, मनोज कुमार, हरीश कुमार ने बताया कि सरकार बिना तैयारी के मानकों की अनदेखी करते हुए विद्यालयों को उच्चीकृत कर रही है। प्लान के अंतर्गत आने वाले 30 हाईस्कूल और 32 इंटर कालेजों के शिक्षकों को चार महीने से वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन