फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   2500 students waitng for exam

तीन महीने से ढाई हजार विद्यार्थियों को परीक्षा का इंतजार

Fri, 08 Jan 2016 06:38 PM IST
चंबा (टिहरी)
चंबा (टिहरी) Updated Fri, 08 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कॉलेजों की बीएड परीक्षा कार्यक्रम पर दुविधा बरकरार बनी हुई है। तीन माह से 2500 छात्र-छात्राएं परीक्षा कार्यक्रम के इंतजार में घर पर हैं। लेकिन विवि प्रशासन और कॉलेजों की लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते अब मामला शासन स्तर पर पहुंच चुका है। परीक्षा कब होगी और मेरिट से कम अंक वाले छात्र-छात्राएं क्या परीक्षा में बैठ पाएंगे विवि प्रशासन को इस मामले में अब शासन की गाईड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 27 बीएड कॉलेजों ने सत्र 2013-14 में छात्र-छात्राओं से मोटी रकम लेकर मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर कम मेरिट होने पर भी प्रवेश दे दिया था। सितंबर माह में स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों ने विवि को छात्रों की शुल्क रसीद और छात्र संख्या का विवरण उपलब्ध नहीं तो विवि ने उनकी मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी किया। विवि की ओर से 30 अक्तूबर को मान्यता रद्द करने का अंतिम चेतावनी नोटिस जारी होने पर कॉलेजों ने नवंबर माह में परीक्षा फार्म जमा कराए।
विज्ञापन


कॉलेजों ने विवि में जो परीक्षा फार्म, शुल्क रसीद और प्रवेश परीक्षा की अंक तालिका उपलब्ध कराई उसे देखकर विवि का माथा ठनक गया। शुल्क रसीद और प्रवेश अंकों में कई विसंगतियां होने के कारण विवि प्रशासन ने कमेटी से परीक्षा फार्मो की स्कू टनी कराई। स्क्रूटनी कमेटी ने एक जनवरी को अपनी रिपोर्ट शासन स्तर पर कमेटी शुल्क नियामक एवं विनियोग आयोग को भेज दी है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि छात्रों को नियम विरूद्व प्रवेश देने के मामले में निजी कॉलेज और छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। विवि के कुलसचिव डा.एसएस रावत का कहना है कि बीएड परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में शासन की गाईड लाइन प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed