फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   25 roads closed due to rain

Tehri News: बारिश के कारण बंद रही 25 सड़कें

Thu, 13 Jul 2023 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
25 roads closed due to rain
नई टिहरी। जिले में बारिश के कारण करीब 25 सड़कें बाधित हैं। लोनिवि की ओर से सड़कों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। लेकिन दोपहर तक लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने में बाधाएं आती रहीं। हालांकि आपदा प्रबंधन की ओर से देर शाम तक अधिकांश सड़कें सुचारू कर दी गईं।
विज्ञापन

नौ जुलाई को प्रतापनगर ब्लॉक में भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग पर करीब 30 मीटर में हुए भूधंसाव के कारण यह मार्ग खुलने में अभी लंबा समय लग सकता है। इस मार्ग से जुड़े चार-पांच गांव के लोगों को लंबगांव होते हुए करीब 25 किमी अतिरिक्त लंबा सफर तय करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से भूधंसाव वाले क्षेत्र में शीघ्र दीवार लगाने की मांग की है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने कहा कि जिले में बारिश के कारण अवरुद्ध कई सड़कें खोल दी गई हैं, जो सड़कें नहीं खुल पाई हैं, उन्हें जल्द खोल दिया जाएगा। प्रतापनगर में भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग पर हुए भूधंसाव का ट्रीटमेंट करने के बावत अधिशासी अभियंता से बात कर वहां जो भी संभव होगा वह कार्य जल्द कर मार्ग खोलने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed