{"_id":"6640a4f089c865715505496b","slug":"16-players-selected-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-106745-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 16 खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 16 खिलाड़ियों का हुआ चयन
Sun, 12 May 2024 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 May 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया जिसमें राज्य स्तर के लिए 16 खिलाड़ियाें का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी 20 मई से देहरादून में होने वाले ट्रायल में शिरकत करेंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम का चयन होगा।
रविवार को बादशाहीथौल खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट ट्रायल का एसोसिएशन के जिला सचिव राजवीर भंडारी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में खिलाड़ियों के पास आगे बढ़ने के कई अवसर हैं लेकिन खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम से लक्ष्य निर्धारित कर दमखम दिखाना चाहिए। कहा कि ट्रायल के लिए 70 खिलाड़ियाें ने पंजीकरण कराया जिसमें से 16 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, जयेंद्र सिंह, रघुवीर सजवाण, राजपाल मियां, दिनेश सिंह, संजय गौड़, गिरीश पटवाल और वैभव रावत आदि मौजूद थे। संवाद