{"_id":"5ff5f2e48ebc3e31cc7d0157","slug":"16-complaints-resolved-on-the-spot-in-the-camp-new-tehri-news-drn366907251","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 16 शिकायतें मौके पर ही हुई हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 16 शिकायतें मौके पर ही हुई हल
विज्ञापन
नई टिहरी कमांद में समस्याएं सुनते एडीएम एससी द्विवेदी।
- फोटो : NEW TEHRI
थौलधार ब्लाक के जीआईसी कमांद में क्विक रिस्पॉस टीम (क्यूआरटी) की ओर से लगाए गए कैंप में स्थानीय लोगों की ओर से 25 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने अन्य नौ शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
जनवरी के पहले बुधवार को जीआईसी कमांद में क्यूआरटी कैंप लगाया गया, जिसमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया गया।
एडीएम एससी द्विवेदी की अध्यक्षता में लगाए गए क्यूआरटी कैंप में अधिकांश शिकायतें लोनिवि, राजस्व विभाग और जल संस्थान से संबंधित दर्ज कराई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। कैंप में थौलधार प्रमुख प्रभा बिष्ट ने मैंडखाल से गैर नगुण मोटर मार्ग का डामरीकरण कराने और जीआईसी भल्डियाना में गणित विषय के शिक्षक की नियुक्ति करने, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा भट्ट ने कमांद-थौलधार मोटर मार्ग पर क्यूलागी में डामरीकरण कराने, प्रधान विजयलक्ष्मी ने जसपुर गांव में सिंचाई नहर की मरम्मत कराने और प्रधान रमेश कुमार की ओर से समूह को पॉलीहाउस देने की मांग करने पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। कैंप में विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए। कैंप में पीडी आनंद भाकुनी, प्रमुख प्रभा बिष्ट, सीईओ एसपी सेमवाल, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, बीडीओ डीपी थपलियाल, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव आदि मौजूद थे।