फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चार गांवों के पुनर्वास हेतु सरकार ने दिए 13 करोड़ 21 लाख रुपये

चार गांवों के पुनर्वास हेतु सरकार ने दिए 13 करोड़ 21 लाख रुपये

Tue, 02 Jul 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
चार गांवों के पुनर्वास हेतु सरकार ने दिए 13 करोड़ 21 लाख रुपये
नई टिहरी। वर्षों से आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए घरों में रहने को मजबूर बने जिले के 311 परिवारों के पुनर्वास को सरकार ने 13 करोड़ 21 रुपये जारी कर दिए हैं। सरकार ने प्रशासन को जल्द चिह्नित परिवारों को धनराशि जारी कर घर बनवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे अब प्रभावित सुरक्षित स्थानों पर घरों का निर्माण कर सकेंगे। प्रत्येक परिवार को तीन किश्तों में चार-चार लाख 25-25 हजार रुपये की धनराशि घरों के निर्माण को दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न वर्षों में आई आपदा के कारण करीब 60 से अधिक गांव के सैकड़ों मकान खतरे जद में हैं। पूर्व प्रशासन ने खतरे की जद में आए परिवारों का भू-गर्भीय सर्वे करवाकर अन्यत्र पुनर्वास हेतु बजट मांगा था, लेकिन वर्षों बाद भी बजट न मिलने के कारण प्रभावित परिवार जीर्णशीर्ण बने घरों में रहने को मजबूर हैं। कुछ परिवार तो पुनर्वास न होने के चलते किराए के भवनों में रह रहे हैं, लेकिन अब आखिरकार सरकार ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की सुध लेनी शुरू कर दी है। सरकार ने भिलंगना ब्लाक के इंद्रोला के 166, अगुुंडा के 99, प्रतापनगर के भेलुंता के 26 और देवप्रयाग के त्यालनी मय खलूडा के 20 परिवारों के अन्यत्र घर निर्माण हेतु 13 करोड़ 21 लाख 75 हजार की धनराशि जिला प्रशासन को मुहैया करवा दी है। जिस धनराशि से प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को घर बनाने के लिए चार लाख 25 हजार रुपये की धनराशि तीन किश्तों में दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी का कहना है कि चार गांव के पुनर्वास हेतु शासन से बजट मिल गया है। अब तहसीलों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को धनराशि मुहैया करवाई जा रही है, जिस धनराशि से प्रभावित गांव में ही सुरक्षित स्थान पर अपने घर बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed