फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रधानमंत्री फसल बीमा और किसान सम्मान निधि की दी जानकारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा और किसान सम्मान निधि की दी जानकारी

Thu, 27 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा और किसान सम्मान निधि की दी जानकारी
नई टिहरी। विकास भवन में आयोजित बैठक में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी दी गई। बताया कि हर किसान को अपनी फसलों का बीमा करवाना चाहिए। ताकि फसलों को नुकसान होने पर उन्हें बीमा का लाभ मिल सके। किसान सम्मान निधि के लिए भी 10 जुलाई तक आवेदन करने को कहा गया।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी ऑफ इंडिया के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कंपनी की चीफ रीजनल मैनेजर कनिका शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में रवि की फसल का 420 किसानों को 46 लाख 42 हजार बीमा राशि दी गई थी। वहीं खरीफ की फसल में भी 1629 किसानों को 45 लाख रुपये मिले हैं। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि बीमा योजना के लिए भारत सरकार ने पोर्टल भी तैयार किया है। टिहरी जिले में धान और मंडुए को फसल बीमा के तहत पंजीकृत किया गया है। खरीफ की फसल के लिए 15 जुलाई तक आवेदन फार्म सहकारी समितियों, कॉमन सर्विस सेंटरों पर जमा किए जाने हैं। सीडीओ ने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत जिले के अधिकांश किसानों के खातों में राशि प्राप्त हो गई है। जो किसान इससे छूट गए हैं वह दुबारा से फार्म भर सकते है। इस मौके पर बीडीओ कीर्ति सिंह पंवार, सोनम गुप्ता, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा सौरव बधानी, चंद्र प्रकाश डंगवाल, मनीष गोयल, अंकिता घोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed