फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dalit Boy death after beaten by upper caste youths dispute

एससी युवक की पिटाई और मौत का मामला गरमाया, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य पहुंचीं

Thu, 09 May 2019 02:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Dalit Boy death after beaten by upper caste youths dispute
प्रतीकात्मक

कैंपटी थाना क्षेत्र के श्रीकोट गांव में अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के बाद हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य स्वराज विद्वान  मामले की पड़ताल करने के लिए उत्तराखंड पहुंची। वह घटनास्थल पर जाएंगी। आयोग ने इस मामले पर चिंता जताई और एसपी व कैम्पटी थाना पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई करने की बात कही।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कैंपटी थानाध्यक्ष का घेराव किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तम सिंह जिमीवाल ने बताया कि फरार चल रहे दो लोगों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई है, जो अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट (कोट) गांव में 26 अप्रैल को एक विवाह समारोह में बसाण गांव निवासी अनुसूचित जाति के जितेंद्र दास के साथ मारपीट की गई थी। घटना के कुछ दिन बाद घायल युवक ने देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया था। युवक की मौत के बाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी दो लोग पकड़ से बाहर है, उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। मारपीट में घायल युवक की मौत होने के बाद कई संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए हैं। बुधवार को भीम आर्मी के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कैंपटी थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे सरकार
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना होने के बावजूद सीएम पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और कुछ लोग मामला रफा-दफा करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष मुन्नी लाल, दीपक सेठ, अमरेश कपिल, सोनू लाठी, संजय कीर्ति, ललित कुमार, पूर्ण सिंह आदि मौजूद थे।


भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने किया ट्वीट
भीम आर्मी की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंच गई है। अभी तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, मैं सरकार को चेतावनी देता हूं कि जल्दी सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed