{"_id":"5ccb2614bdec2207903d464e","slug":"155681749119-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर की लंबित समस्याओं को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या का जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार से मिला। उन्होंने नरेंद्रनगर को जिला बनाने, नगर में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने, नगर के सुमन अस्पताल को एम्स से जोड़ने, नगर में शिविर लाइन बिछाई जाने, केंद्रीय विद्यालय खोलने, कुमार खेड़ा में वाहन पार्किंग, शौचालय निर्माण, व्यापार मंडल की मीटिंग हाल निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नरेंद्रनगर से सिद्धपीठ कुंजापुरी तक रोपवे का निर्माण करने, बंदरों से निजात दिलाने, आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस का निर्माण की मांग की। इस मौके पर वाचस्पति रयाल, नरेंद्र कुमार, अशोक बजाज, राजेंद्र सिंह राणा, सुंदर रावत, सरफराज, मनवीर नेगी, प्रीतम लाल, जोत सिंह पुंडीर, मुकेश पुंडीर आदि मौजूद थे।