{"_id":"5cc9ce06bdec22073e116104","slug":"155672941418-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरकंडा मंदिर में दूसरी जगह लगाएं डापलर रडार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरकंडा मंदिर में दूसरी जगह लगाएं डापलर रडार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। सुरकंडा मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित सी-बैंड डॉपलर रडार लगाने का कार्य दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया। मंदिर के पास रडार लगाने का विरोध करते हुए मंदिर समिति ने कहा कि वहां रडार लगाने से भविष्य में मेला, भंडारा और देव डोलियों के एकत्रित होने के लिए जगह नहीं बच पाएगी।
बुधवार को प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने के लिए सुरकंडा मंदिर क्षेत्र में मौसम विभाग की मदद से डॉपलर रडार लगाया जाना है, लेकिन शासन ने जहां रडार लगाने की जगह चिह्नित की है, वहां पर सुरकंडा मेले के दौरान देव डोलियां एकत्रित होती हैं और भंडारा लगाया जाता है। मंदिर समिति के उत्तम सिंह जड़धारी, तिलकराम चमोली और विजय जड़धारी ने कहा कि वह रडार लगाने का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन जहां रडार लगाया जा रहा है उस जगह पर दशकों से देव डोलियां एकत्रित होती है और मेले के साथ ही भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रडार दूसरी जगह लगाने की मांग की है।