{"_id":"5cc47cdebdec220750606ef4","slug":"15563809604-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मियों को जल्द बहाल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कर्मियों को जल्द बहाल करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में आउट सोर्सिंग से तैनात सुरक्षा कर्मियों की जल्द बहाली की मांग जोर पकड़ती जा रही है। छात्रों ने परिसर निदेशक के माध्यम से विवि के कुलसचिव को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सुरक्षाकर्मियों की पुनर्नियुक्ति की मांग की है।
स्वामी रामतीर्थ परिसर में सुरक्षा का जिम्मा आउट सोर्सिंग से तैनात 23 सुरक्षा कर्मियों के जरिए होता है। मगर अब विवि ने टेंडर के बाद नई सिक्योरिटी एजेंसी को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में छात्र नेता सुरक्षा कर्मियों की बहाली को लेकर कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को मांगों पर कार्रवाई न होता देख छात्र परिसर निदेशक कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निदेशक प्रो. सुनीता गोदियाल के माध्यम से कुलसचिव को ज्ञापन भेजकर सुरक्षा कर्मियों की पुनर्नियुक्ति की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, अक्षत बिजल्वाण, प्रदीप सजवाण, सचिन सजवाण आदि शामिल थे। ब्यूरो